जैन समाज के सचिव योगेश व अध्यक्ष बने राजेंद्र
जैन समाज के सचिव योगेश व अध्यक्ष बने राजेंद्र
रामगढ़. दिगंबर जैन समाज (सत्र 2024-26) के नये पदाधिकारियों के चयन को लेकर गुरुवार को चुनाव अधिकारी विकास सेठी की अध्यक्षता में विजयी उम्मीदवारों की बैठक हुई. बैठक में जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चूड़ीवाल, सचिव योगेश सेठी व कोषाध्यक्ष सौरभ अजमेरा का चयन किया गया. कमेटी के नवनियुक्त सचिव योगेश सेठी ने बताया कि जैन समाज के चुनाव में 13 सदस्यीय कमेटी का चुनाव समाज के मतदाताओं ने मतदान कर किया था. नयी कमेटी ने काम संभाल लिया है. जल्द ही शेष पदाधिकारी व चार मनोनीत सदस्यों का चयन किया जायेगा. कमेटी गठन होने के बाद नयी कमेटी अपने कार्यों को पूरा करने के लिए तत्पर है. कमेटी समाज से किये गये सभी वादों का पूरा करने के लिए कोशिश करेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए