हिंदी दिवस पर साहित्यिक कार्यक्रम, पपेट शो ने मोहा मन
कार्यक्रम में शामिल बच्चे व शिक्षकगण | Prabhat Khabar Network
टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां बच्चों ने पपेट शो के जरिए गणेश जी की कथा सुनाई।
चैनपुर. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुईयांडीह में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस व गणेश चतुर्थी के अवसर पर विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हिंदी दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कविताओं व साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की मधुरता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति की शक्ति को प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छोटे बच्चों द्वारा पौराणिक कथाओं पर आधारित पपेट शो रहा.
रंग-बिरंगी कठपुतलियों और रोचक संवादों के माध्यम से भगवान श्री गणेश के जीवन, गुणों तथा गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया गया. विद्यालय की प्राचार्या डाॅ सोनिया तिवारी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, संवेदना और राष्ट्रीय पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है. इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिये. गणेश चतुर्थी ज्ञान, विवेक, विनम्रता व सकारात्मक सोच का संदेश देती है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए