बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था, हथियार के साथ पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन

हथियार के साथ पकड़ाया

विज्ञापन

रामगढ़. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत डाडीडीह सरना स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ बुधवार को पकड़ा गया. उसके पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, नाइन एमएम की तीन गोली व एक 315 बोर की गोली जब्त की गयी. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने एसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर अपराधी को इधर-उधर आते-जाते देखा गया. वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापामारी अभियान चला कर अवैध हथियार के साथ उसे पकड़ लिया गया. अपराधी जुनैद अंसारी (29 वर्ष) पतरातू निवासी है. अवैध रूप से बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. कई आपराधिक कांडों का आरोपी है जुनैद : गिरफ्तार जुनैद अंसारी पूर्व के कई आपराधिक कांडों का आरोपी है. उस पर नौ मार्च 2019 में रांची जिले के पिठोरिया थाना में मामला दर्ज है. 28 नवंबर 2021 को पिपरवार थाना में मामला दर्ज है. छापेमारी दल में पतरातू एसडीपीओ बिरेंद्र कुमार राम, पुलिस निरीक्षक योगेंद्र सिंह, पतरातू पुअनि सह थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, पुअनि प्रदीप कुमार, हवलदार संजय कुमार ठाकुर, आरक्षी अरुण कुमार, रामपाल महतो व पंकज पांडेय शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola