स्कूल आने-जाने में अब नहीं होगी परेशानी! दिव्यांग बच्चों को मिले ये खास सहायक उपकरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

गोला प्रखंड में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर जैसे सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खुशी है.

विज्ञापन

गोला. गोला स्थिति प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिविर में चिन्हित दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये. इस दौरान बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड, बैसाखी और मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित अन्य जरूरी उपकरणों का वितरण किया गया.

उपकरण मिलने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया. अभिभावकों ने कहा कि सहायक उपकरण मिलने से बच्चों को दैनिक गतिविधियों के साथ विद्यालय आने-जाने में भी काफी सुविधा होगी. अधिकारियों ने बताया कि समावेशी शिक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola