मॉडल मार्केट बनेगा रामगढ़ के गोला का डेली मार्केट, विधायक के साथ बैठक में बनी आम सहमति

Updated:
विज्ञापन

गोला के प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में विधायक ममता देवी और अन्य. फोटो: प्रभात खबर

Ramgarh News: रामगढ़ के गोला डेली मार्केट को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने पर आम सहमति बन गई है. विधायक ममता देवी की मौजूदगी में हुई बैठक में किसानों, व्यापारियों और अधिकारियों ने योजना का समर्थन किया. स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गोला से राज कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला का डेली मार्केट जल्द ही मॉडल मार्केट के रूप में विकसित किया जाएगा. इस मार्केट को विकसित करने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई. गोला प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से विधायक ममता देवी सहित किसानों, दुकानदारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा जिला एवं प्रखंड प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा तैयार न्यू डेली मार्केट मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सहमति प्रदान की गयी. बैठक में लिए गये निर्णय के साथ ही मॉडल डेली मार्केट निर्माण का मार्ग लगभग प्रशस्त हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन से अंतिम स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों और व्यापारियों को मिलेगा बेहतर बाजार

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डेली मार्केट का आधुनिकीकरण जरूरी है. प्रस्तावित मॉडल मार्केट में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वहीं व्यापारियों के लिए सुव्यवस्थित दुकानें, पार्किंग, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जायेगा. प्रतिभागियों ने उम्मीद जतायी कि मॉडल मार्केट बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी कृषि ऊपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे खरीदारों और विक्रेताओं दोनों को सुविधा होगी.

विधायक ममता देवी ने रखे अपने विचार

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि गोला डेली मार्केट क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है. इसे मॉडल मार्केट के रूप में विकसित किए जाने से किसानों, व्यापारियों एवं आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि बाजार का विकास क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ा हुआ है और सभी पक्षों की सहमति से आगे बढ़ाया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है. विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपील की. उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

अंतिम स्वीकृति का इंतजार

बैठक में उपस्थित लोगों ने मॉडल मार्केट योजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. अब जिला प्रशासन की अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार है. स्वीकृति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर गोला डेली मार्केट को आधुनिक स्वरूप मिलने की उम्मीद है, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: डीओ साहब! हजारीबाग के सीएम एक्सीलेंस स्कूल में 7 बच्चों पर एक टीचर और गांवों में 60 पर एक, ऐसा क्यों?

बैठक में इन लोगों ने भाग लिया

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी सी शंकर चौधरी, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, अंचल अधिकारी सीताराम महतो, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, प्रीतम झा, सुनील कुशवाहा, चतुर्भुज कश्यप, संतोष सोनी, गौरी शंकर महतो, रचिया महतो, मुखिया सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य संध्या देवी, मुकेश कुमार, देवेंद्र दांगी, तुलसी महतो, गुलाम सरवर, कामेश्वर रंगीला, संजय कुशवाहा, अजय महतो, मनिष प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, महेश महतो एवं अशोक प्रसाद समेत बड़ी संख्या में किसान, व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज के मयंक चौधरी ने कर दिया कमाल, पहले ही प्रयास में IIT-JEE में हासिल की 680वीं रैंक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola