मजदूरों के मुद्दों को लेकर जीएम से वार्ता की

Updated:
विज्ञापन

मजदूरों के मुद्दों को लेकर जीएम से वार्ता की

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). मजदूरों के मुद्दों को लेकर जनता मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने अरगड्डा महाप्रबंधक संजय कुमार झा से वार्ता की. वार्ता में जनता मजदूर संघ के सीसीएल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, डॉ. श्रीकांत ओझा, अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय ने अरगड्डा जीएम से मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की. अरगड्डा जीएम ने मजदूर नेताओं को आश्वासन दिया कि मजदूरों की जो भी समस्याएं है, उसका समाधान किया जायेगा. उधर, रैलीगढ़ा में जनता मजदूर संघ की बैठक हुई. संघ के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में जनता मजदूर संघ को अरगड्डा क्षेत्र में मजबूत बनाने तथा सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुन्ना त्रिपाठी सहित यूनियन के कई सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola