रजरप्पा : शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

रजरप्पा : शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस मना

विज्ञापन

रजरप्पा.रजरप्पा क्षेत्र में गणतंत्र दिवस शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के साथ मनाया गया. इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा एवं सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में समारोह आयोजित किया गया. डीएवी में कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक राजीव सिंह ने ध्वजारोहण कर किया. डीएवी नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. अपर्णा क्लब की अध्यक्ष गीतांजलि सिंह उपस्थित थे. झारखंड प्रक्षेत्र डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह प्राचार्य डॉ एसके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया. उधर, रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सह परियोजना पदाधिकारी ललन कुमार राय ने ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम में डॉ ब्रजेश कुमार, विवेक नयन पांडेय उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola