देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है टाटा स्टील कंपनी : एसइबी

Updated:
विज्ञापन

देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है टाटा स्टील कंपनी : एसइबी

विज्ञापन

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में मना गणतंत्र दिवस घाटोटांड़. टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया. मुख्य समारोह टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ. यहां मुख्य अतिथि डिवीजन के क्वायरी एसइबी चीफ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. श्री गुप्ता ने कहा कि टाटा स्टील कंपनी देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. वेस्ट बोकारो डिवीजन स्टील उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल (कोयला) की आपूर्ति कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है. कंपनी सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सतत खनन के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है. श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो व सचिव डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र में कार्यस्थलों की कमी है. इसके कारण आबादी को हटाकर काम करना पड़ रहा है. टाटा सिक्योरिटी व एसआइएस के जवानों सहित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च -पास्ट किया. प्रतियोगिता में होली क्रॉस स्कूल (बालक वर्ग) ने प्रथम, होली क्रॉस स्कूल (बालिका वर्ग) ने द्वितीय, बीआर आंबेडकर स्कूल (बालक वर्ग) ने तृतीय और बीआर आंबेडकर स्कूल (बालिका वर्ग) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. स्पोर्ट्स फीडर सेंटर के कैडेट्स एवं सुरक्षा कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. मौके पर चीफ क्वायरी एबी राज अंकुर, आशुतोष पांडेय, शिवशंकर, दीपक श्रीवास्तव, मोहन महतो, डॉ योगेंद्र उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola