भुरकुंडा कोयलांचल में गणेश चतुर्थी की धूम: 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गुंजायमान हुआ बरका-सयाल क्षेत्र

Updated:
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोयलांचल में गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. भुरकुंडा और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं. सेंट्रल सौंदा में विशेष पूजा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

भुरकुंडा(रामगढ़). भुरकुंडा कोयलांचल और पूरे बरका-सयाल क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने इसे बेहद श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया. सोमवार सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि, शांति और कष्टों से मुक्ति की कामना की. इस दौरान स्थानीय विधायक रोशनलाल चौधरी ने कई प्रमुख पूजा पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

विज्ञापन

आकर्षक लाइटिंग और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र

क्षेत्र में कई स्थानों पर बेहद आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाएं और मनमोहक लाइटिंग लोगों को खूब लुभा रही हैं. भुरकुंडा के बिरसा चौक, पुराना सब्जी मार्केट, सेंट्रल सौंदा, सीसीएल सौंदा, भदानीनगर, रिवर साइड, आकाशदीप कॉलोनी और सेंट्रल सौंदा सिवाना धौड़ा स्थित शिव हनुमान मंदिर में भव्य पंडाल सजाए गए हैं.

श्री गणेश पूजा समिति सेंट्रल सौंदा में उत्साह का माहौल

सेंट्रल सौंदा में श्री गणेश पूजा समिति के तत्वावधान में पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य विजय सोनी, दिवाकर पासवान, धर्मेंद्र पासवान, भुवन सतनामी, बबलू सिंह, भोला यादव, पुतुल साव, लव कुमार, सुरेश करमाली, मुनि चंद, छोरा यादव, गणेश मुंडा, राजू पासवान, महतर राम, मंदीप शंकर, बिनोद रीकी, पिंटू, दीपक करण, अर्जुन राज, शुभम, कुनाल, विक्रम, सोनू, गुड्डुल, दीपू, अजय, किशन, प्रेम कृष्ण और मनोज दिन-रात सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola