गणेश चौक में धूमधाम से हुई भगवान गणेश की पूजा
पूजा करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
मांडू के गणेश चौक में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. आकर्षक पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ी. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई.
मांडू. मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. मांडू स्थित गणेश चौक में आकर्षक पूजा पंडाल बना कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.
पूजा पंडाल का उदघाटन मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने किया. आचार्य निरंजन पांडेय के नेतृत्व में पुजारी कुलदीप कुमार, शिवम कुमार, निखिल कुमार, देवानंद कुमार, सोनू कुमार एवं अंकित कुमार ने पूजा संपन्न करायी. गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा.
दर्शन-पूजन के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव सूरज कुमार, सह सचिव भीम कुमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार समेत समिति के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए