फाइनेंस कर्मी से एक लाख 20 हजार की लूट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी से एक लाख 20 हजार की लूट
विज्ञापन
5 कुजू एच : भुक्तभोगी
आपके शहर में
विज्ञापन
कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र की दिगवार मरमगढ़ा नदी के समीप से स्पंदन स्फूर्ति नामक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से नकाबपोश लुटेरों ने करीब एक लाख 20 हजार की राशि लूट ली. घटना के बाद कुजू पुलिस ने मामले की जांच की. बताया जाता है कि स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंस के कर्मी महुदा धनबाद निवासी किशोर कुम्हार (पिता दारा कुम्हार) करमा से एक लाख 20 हजार महिलाओं से कलेक्शन कर अपनी बाइक से रामगढ़ लौट रहा था. इसी बीच, करमा मरमगढ़ा के पास पहले से घात लगाये बैठे दो बाइक पर सवार नकाबपोश चार लुटेरों ने कर्मी को रोका. मारपीट के बाद कर्मी से एक लाख 20 हजार लूट कर चलते बने. जाते -जाते बाइक की चाबी भी छीन ली. घटना के बाद भुक्तभोगी कर्मी ने लूट की जानकारी पुलिस को दी. भुक्तभोगी कर्मी का निवास स्थान गोलपार झंडा चौक, रामगढ़ बताया जाता है. कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडेय ने बताया कि लूट को लेकर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन