आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
रामगढ़. अरगड्डा माइनस क्वार्टर निवासी रामसकल करमाली (पिता स्व प्रेमलाल करमाली) ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि चार अप्रैल शाम चार बजे उसका बेटा संकेत करमाली ने फोन पर उसे जानकारी दी कि बहन नूतन कुमारी ने दुपट्टा से फंदा लगा कर फांसी लगा ली है. वह अपनी पत्नी के साथ रांची से अरगड्डा आये. अरगड्डा आने पर देखा कि उसकी बेटी मर गयी है. उसके गले पर लाल निशान है. इसके बाद घर की तलाशी लेने पर एक कागज मिला. इसमें सुजीत कुमार लिखा हुआ था. बाद में जानकारी मिली कि सुजीत कुमार ने मेरी बेटी से मोबाइल पर बात की थी. फोन पर बेटी के साथ झगड़ा हुआ था. इसी गुस्से में बेटी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आरोपी युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए