चट्टी बाजार में बिक रहा था नकली एक्शन-7 दो दुकानों से मिले 100 डिब्बे
Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ के चट्टी बाजार में नकली एक्शन-7 तंबाकू की खेप पकड़ी गई है. पुलिस ने दो दुकानों से कुल 100 नकली डिब्बे जब्त किए हैं, जिनमें 5 रुपये एमआरपी के अंदर 3 रुपये का माल भरा था. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
रामगढ़. चट्टी बाजार में नकली एक्शन-7 तंबाकू बेचने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जांच के दौरान एक दुकान से 98 नकली डिब्बे और दूसरे दुकानदार के पास से दो डिब्बे बरामद किये गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
विज्ञापन
5 रुपये की एमआरपी, अंदर 3 रुपये का माल
जांच के दौरान बरामद पैकेट पर एमआरपी पांच रुपये अंकित थी, जबकि उसके अंदर तीन रुपये मूल्य का माल पाया गया. इतना ही नहीं, पैकेट पर निर्माण और एक्सपायरी की तारीख भी अंकित नहीं थी.
पांच लोगों पर प्राथमिकी
मामले में संदीप, दीपक कुमार, अमृत महतो, आनंद कुमार और केशव मित्तल को आरोपी बनाया गया है. रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन