मांडू प्रखंड-अंचल कार्यालय का डीसी ने किया निरीक्षण, जर्जर भवन ध्वस्त कराने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडू प्रखंड और अंचल कार्यालयों का उपायुक्त ऋतुराज ने निरीक्षण किया. जर्जर भवनों को ध्वस्त करने और नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए. सिमरा के ग्रामीणों की जमीन संबंधी शिकायतें सुनी गईं और जांच का आदेश दिया गया.

विज्ञापन

मांडू. रामगढ़ जिला उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को मांडू प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने प्रखंड परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों, भवनों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया. परिसर में स्थित पुराने एवं जर्जर भवन का निरीक्षण करते हुए उसे ध्वस्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

विज्ञापन

इसके बाद उपायुक्त ने मांडू एफसीआइ गोदाम, शिक्षा परियोजना कार्यालय एवं जेंडर रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण किया. जेंडर रिसोर्स सेंटर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. केंद्र के वर्तमान भवन की स्थिति को देखते हुए नये भवन के निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही.

सिमरा के ग्रामीणों ने उपायुक्त से की मुलाकात

निरीक्षण के दौरान सिमरा बस्ती से पहुंचे महिला-पुरुषों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर जमीन से संबंधित मामले की जानकारी दी. ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने 111 प्लॉट में करीब एक एकड़ 88 डिसमिल जमीन के सीमांकन एवं मामले की जांच कराने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच एवं सीमांकन की प्रक्रिया पूरी कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

इसके बाद उपायुक्त ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए अंचल में संचालित कार्यों एवं राजस्व मामलों की जानकारी ली. उन्होंने अंचल के सभी कर्मियों को कार्यों में पारदर्शिता व तेजी लाने तथा आम लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अंचल अधिकारी तृप्ति विजय कुजूर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर को भी प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित योजनाओं तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया.

कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मी ने सौंपा आवेदन

निरीक्षण के दौरान मांडू कृषि विज्ञान केंद्र में कई वर्षों से कार्यरत अशोक कुमार ने उपायुक्त से मुलाकात कर आवेदन सौंपा. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सुधांशु शेखर ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें कार्य से निष्कासित कर दिया है. उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई एवं रोजगार से संबंधित समस्या के समाधान की मांग की.

आवेदन में कहा गया है कि लंबे समय तक कार्य करने के बावजूद अचानक काम से हटाये जाने के कारण उनके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola