सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत
प्रतिनिधि, भदानीनगर भदानीनगर क्षेत्र के वनगड्डा फोरलेन पर सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी. दो अन्य किशोर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बाइक (जेएच01इएस-7319) से तीनों किशोर भुरकुंडा से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान, वनगड्डा के समीप एक घर की दीवार से टकराने के बाद गिर गये. सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया. यहां श्रीनगर कॉलोनी भदानीनगर निवासी दक्ष बेदिया (14), पिता राजेश करमाली को मृत घोषित कर दिया गया. कोल कंपनी बिलसपुरिया धौड़ा निवासी सावन करमाली को गंभीरावस्था में रिम्स रेफर कर दिया गया. चिकोर गांव निवासी नीतीश बेदिया का इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि बाइक सावन करमाली चला रहा था. जबकि दक्ष व नीतीश पीछे बैठे थे. दक्ष का अपना पैतृक गांव चिकोर है. वह माता-पिता के साथ श्रीनगर कॉलोनी में रहता था. पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. दक्ष के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










