पूरबडीह में दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन
बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
गोला प्रखंड के पूरबडीह में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया. सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर जोर दिया.
गोला, रामगढ़: गोला प्रखंड क्षेत्र के पूरबडीह स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा आयोजन समिति का गठन किया गया.
नीलकमल महतो को अध्यक्ष, पर्वत राम, भोला रविदास एवं नरसिंह करमाली को उपाध्यक्ष बनाया गया. उत्तम कुमार एवं सचिन कुमार दास को सचिव तथा अमित कुमार एवं अनिकेत कुमार को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गयी. श्रीकांत महली एवं अनूप कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये. वहीं, पूजा से जुड़े कार्यों के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग टोले से तीन-तीन सदस्यों का चयन उपकोषाध्यक्ष के रूप में किया गया.
बैठक में पूजा पंडाल, सजावट, प्रसाद वितरण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने की बात कही. बैठक की अध्यक्षता सुकरु महतो ने की. मौके पर ग्रामीण व समिति के सदस्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए