एक ही गांव को तरजीह देने पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 23 Feb 2026 8:19 PM

विज्ञापन

चितरपुर काली चौक स्थित काली मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

चितरपुर. चितरपुर काली चौक स्थित काली मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में हाल ही में मनोनीत मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चयन का विरोध किया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं पर चलने का दावा करती है, लेकिन चितरपुर मंडल में पुराने व समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर मनोनयन किया गया है. वक्ताओं ने कहा कि वे जनसंघ काल से संगठन से जुड़े हैं और पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर पद थोपे जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि अधिकांश पद एक ही गांव सुकरीगढ़ा तक सीमित कर दिया गया है, लगातार पिछले कई बार से सुकरीगढ़ा के ही कार्यकर्ता को प्रखंड अध्यक्ष बनाया जा रहा है. जिससे अन्य गांवों के कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ा है. कार्यकर्ताओं ने सांसद व शीर्ष नेतृत्व से हस्तक्षेप कर संगठनात्मक संतुलन कायम रखने और पुराने कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा करने की मांग की. बैठक में प्रयाग साव, अमृतलाल पटवा, रामकृष्ण दुबे, अजय कुमार दांगी, गुरुदयाल महतो, कार्तिक चौधरी, मुकुंद चौधरी, राजेश महतो, नंदू पांडेय, बिजय रविदास, मोहन साव, मदन साव, अशोक केवट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola