वेस्ट बोकारो डिवीजन के दिव्यांग कर्मचारियों ने दिया उत्कृष्टता का परिचय

Updated:
विज्ञापन

सक्षम को सशक्त बनाना पहल के तहत टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने कंपनी के दिव्यांग कर्मचारियों के कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कदम उठाये हैं. कंपनी ने वेस्ट बोकारो डिवीजन के सिक्योरिटी विभाग में सीसीटीवी ऑपरेटर के रूप में चार दिव्यांग कर्मचारियों को नियुक्त किया. जो समावेशन व विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ.

विज्ञापन

घाटोटांड़. सक्षम को सशक्त बनाना पहल के तहत टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने कंपनी के दिव्यांग कर्मचारियों के कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कदम उठाये हैं. कंपनी ने वेस्ट बोकारो डिवीजन के सिक्योरिटी विभाग में सीसीटीवी ऑपरेटर के रूप में चार दिव्यांग कर्मचारियों को नियुक्त किया. जो समावेशन व विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ. डिवीजन के मानव संसाधन (एचआर) विभाग ने एटीपिक्ल एडवांटेज संस्था की मदद से दिव्यांग कर्मचारियों की भर्ती की. इसमें प्रेम शर्मा, मोहम्मद हाशिम हसन, अंगद कुमार सिंह, व अभिलाष शर्मा शामिल हैं .आवश्यक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन सभी ने सीसीटीवी ऑपरेटर के रूप में अपना योगदान शुरू किया. इन सभी कर्मचारियों के पास विभिन्न कंपनियों में काम करने का पूर्व अनुभव भी है. नियुक्ति के बाद उन्हें व्यापक प्रशिक्षण प्रदान किया गया. जिसमें माइंस और प्लांट्स का नियमित दौरा, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना वाले स्थानों का निरीक्षण ,सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की दैनिक परिचालन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण शामिल था .भर्ती के उपरांत सिक्योरिटी विभाग ने इसके लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की . जिसमें सुलभ शौचालय, कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रैंप की स्थापना, बुनियादी फर्नीचर व आवास की व्यवस्था की गई, ताकि वे बेहतर कार्यस्थल का अनुभव कर सकें. नवनियुक्त सीसीटीवी ऑपरेटर एसओपी व गाइडलाइन के अनुसार शिफ्ट में काम करते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं. थोड़े समय में ही उनका योगदान अत्यधिक सराहनीय रहा है. हाल ही में चोरी की घटना का उद्भेदन करने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा .भविष्य में वेस्ट बोकारो डिवीजन के अन्य विभागों में भी दिव्यांग कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी. यह पहल टाटा स्टील की विविध व समावेशी कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिव्यांग कर्मचारियों की सीसीटीवी कंट्रोल रूम में नियुक्ति हमारी समावेशी कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. ये कर्मचारी वेस्ट बोकारो डिवीजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और हम उन्हें आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola