केसर हिंद जमीन के अतिक्रमण पर रोक को लेकर धरना

Updated:
विज्ञापन

केसर हिंद जमीन के अतिक्रमण पर रोक को लेकर धरना

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रामगढ़. पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय भवन की सीढ़ी पर शनिवार को धरना दिया. उन्होंने प्रदूषण रोकने व केसर हिंद जमीन की लूट को रोकने की मांग की. उनके साथ कई समर्थक थे. दो घंटे तक धरना पर अकेले बैठे थे. बाद में गोपनीय प्रभारी रवींद्र गुप्ता धरना स्थल पहुंच कर पूर्व विधायक के साथ बातचीत की. उन्हें बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू है. धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. इसके बाद पूर्व विधायक के साथ एनडीसी ने कक्ष में वार्ता की. पूर्व विधायक ने प्रदूषण व रामगढ़ शहर के लोहार टोला के कैसर हिंद जमीन के अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग की. गोपनीय प्रभारी रवींद्र गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद इन मांगों पर कार्रवाई की जायेगी. मामले की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है. एसडीओ को जांच कर उपायुक्त को प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है. मौके पर प्रकाश मिश्रा, रवींद्र शर्मा, दिलीप सिंह, चरण केवट, सुनील महतो, अभय सिंह, भगवान साव, कमलनाथ महतो, लक्ष्मी देवी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola