पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंडित दीनदयाल का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित

विज्ञापन

पतरातू. भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को विधायक आवासीय कार्यालय परिसर, पतरातू में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने की. इस अवसर पर बड़कागांव के विधायक रोशनलाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित था. विधायक ने कहा कि अंत्योदय ही विकास का मूल मंत्र है. पंडित जी का सपना था कि विकास की किरण समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए. मौके पर महेंद्र महतो, वारिस खान, किशोर महतो, गणेश ठाकुर, चंदन कुमार, राहुल रंजन, राहुल सिंह, अशोक कुमार सिंह, शंकर मुंडा, जयप्रकाश प्रसाद, मनोज वर्मा, रंजय कुमार शर्मा, विजय सिंह, संतोष गंझू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola