सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समय पर पूरा करें : डीसी
सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समय पर पूरा करें : डीसी
नगर निकाय चुनाव को लेकर डीसी ने रामगढ़ कॉलेज का किया निरीक्षण
आपके शहर में
रामगढ़. नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चुनाव को लेकर रामगढ़ महाविद्यालय में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों पर चर्चा की. उपायुक्त ने महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की. उन्होंने सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समय पर पूर्ण करने तथा निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने काे कहा. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए