गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल पर आज से वाहनों की नो-एंट्री, गड्ढों की मरम्मत शुरू

Updated:
विज्ञापन

ढलाई करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्दी-भुरकुंडा स्थित दामोदर पुल की सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। काम के दौरान वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

गिद्दी. गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल की सड़क पर उभरे गड्ढों की मरम्मत का काम मंगलवार को शुरू हुआ. अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से कराये जा रहे मरम्मत कार्य के तहत गड्ढों वाले हिस्से में ढलाई की जा रही है.

विज्ञापन

ढलाई कार्य के दौरान पुल पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गयी है. इस दौरान केवल पैदल आने-जाने वाले लोगों को आवागमन की अनुमति दी गयी. ठेकेदार के अनुसार, मौसम अनुकूल रहा तो मंगलवार देर रात तक ढलाई का काम पूरा कर लिया जायेगा.

मरम्मत कार्य को देखते हुए बुधवार को भी पुल पर वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. वाहन चालकों से इस दौरान वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola