केदला में पुलिस ने कराया फुटबॉल टूर्नामेंट, बनगोडवा ने जीता खिताब और 10 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों से कप देकर सम्मानित करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो के केदला में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। बनगोड़वा टीम ने फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन

केदला. पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जगेश्वर बिहार थाना पुलिस की ओर से डाकासाडम के हरैया फुटबॉल मैदान में मंगलवार को एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी प्रकाश यादव की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट में कुंदा और तिलैया पंचायत की कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया. थाना प्रभारी ने सभी टीमों के खिलाडियों को जर्सी देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनगोडवा और लालगढ टीम के बीच हुआ. इसमें बनगोडवा की टीम विजेता रही. विजेता टीम को बडा कप और 10 हजार रुपये, जबकि उपविजेता लालगढ की टीम को शील्ड और सात हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. तीसरे स्थान पर रही डाकासाडम टीम को कप और पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया.

मौके पर थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. खेल केवल जीतना नहीं सिखाता, बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और एक-दूसरे का सम्मान करना भी सिखाता है. फुटबॉल में प्रत्येक खिलाडी का योगदान महत्वपूर्ण होता है. मैदान में आपसी सहयोग और विश्वास से ही टीम सफलता हासिल करती है. उन्होंने खिलाडियों से खेल भावना के साथ मेहनत करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की.

कार्यक्रम में कुंदा पंचायत के मुखिया आदित्य कुमार महतो, पंसस अनिल कुमार महतो, तिलैया पंचायत की मुखिया चिंता देवी, पंसस शिवलाल हेम्ब्रोम सहित कई वार्ड सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola