हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेजी से हो रहा राज्य का विकास : संजीव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेजी से हो रहा राज्य का विकास : संजीव

विज्ञापन

उरीमारी. उरीमारी चेक पोस्ट स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रधान कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 49 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया. झामुमो के केंद्रीय सचिव सह झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया व केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने केक काटा. संजीव बेदिया ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य का निरंतर विकास हो रहा है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी. केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हेमंत सोरेन को फंसाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उनकी मंशा विफल हो गयी. मौके पर संजय करमाली, रुस्तम सोहराब, बहादुर मांझी, मोहन सोरेन, विनोद हेंब्रम, गणेश गंझू, पंकज हेंब्रम, दिनेश टुडू, राजेश सिंह, कृष्णा साव, संजय वर्मा, मुकेश पासवान, पिंटू गिरि, अजय करमाली, सुखराम बेसरा, शंकर साव, उदय मेहता, रमेश हांसदा, कुलदीप साव, नागेंद्र सिंह, सरोजकांत यादव, तरुण सिन्हा, संजय करमाली, गणेश यादव, नित्यानंद उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola