नशे का कारोबार किया तो खैर नहीं! रामगढ़ में दवा दुकानों से लेकर स्कूलों तक चलेगा जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 29आर-6- एनकॉर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त ऋतुराज, साथ में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत एवं अन्य अधिकारी. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज ने नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की बैठक में नशा मुक्ति अभियान को लेकर कड़े निर्देश दिए। स्कूलों के पास नशीले पदार्थों पर होगी कार्रवाई।

विज्ञापन

रामगढ़: समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (एनकॉर्ड) की बैठक हुई. पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की मौजूदगी में जिले में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के सभी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा. उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए विशेष पहल करने का निर्देश दिया. साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई करने और नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

दवा दुकानों पर होगी सघन जांच

उपायुक्त ने जिलेभर की दवा दुकानों में योजनाबद्ध तरीके से सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने नशे के लिए इस्तेमाल की जा सकने वाली दवाओं की बिक्री और स्टॉक पर विशेष निगरानी रखने को कहा. इसकी रिपोर्ट नियमित रूप से जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में विद्यालयों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने विद्यालयों की 100 मीटर की परिधि में व्यापक जांच अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: ईद मिलादुन्नबी पर मांडू में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम, जलसा-ए-मुबारक में दिया भाईचारे का संदेश 

रात में सार्वजनिक स्थलों पर रहेगी विशेष निगरानी

सार्वजनिक स्थलों पर रात के समय नशीले पदार्थों के सेवन की शिकायतों को देखते हुए विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुसार ऐसे स्थानों पर पर्याप्त रोशनी, नियमित निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार समेत अन्य चिकित्सक और संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: मोबाइल छोड़ो, मैदान से नाता जोड़ो! चैनपुर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया खेलों का संदेश 




विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola