ePaper

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें : जेपी भाई पटेल

Updated at : 20 Aug 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें : जेपी भाई पटेल

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जायें : जेपी भाई पटेल

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). कांग्रेस की बैठक मंगलवार को छोटकाचुंबा में हुई. इसकी अध्यक्षता संदीप कुशवाहा ने की. बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. इसमें बूथ कमेटी गठित करने पर जोर दिया गया. बैठक में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने लोगों की समस्याएं सुनीं. बैठक में पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है. कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र की एक-एक पंचायत में हमने विकास कार्यों को गति दी है. उन्होंने कहा कि देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. उनके विचारों पर चल कर ही पार्टी को मजबूत बनाया जा सकता है. संचालन फिदा हुसैन ने किया. बैठक में सागर महतो, शोभा कुमारी, हरि महतो, संतोष सिंह, सुदामा महतो, सुदामा सिंह, रामप्रकाश महतो, ब्रह्मदेव मुंडा, सोनू सिंह, अलाउद्दीन, रोहित महतो, सिकंदर, तुलसी, ललन, विनोद, सुरेश, पारसनाथ, रीना, दीपक, जगदीश, मनोहर, राजन, विनोद कुमार, महमूद, अनवर, सौरभ बेलथरिया, दशरथ, राजेश, प्रभात, जयप्रकाश, किरण, बसंती, सरिता, शांति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola