चितरपुर में गणेश महोत्सव की तैयारी, विवेक साव बने अध्यक्ष और ओनिश साव सचिव

Updated:
विज्ञापन

चितरपुर बी - ओनिश साव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चितरपुर में नव युवक संघ गणपति पूजा समिति का गठन किया गया है। विवेक साव को अध्यक्ष और ओनिश साव को सचिव चुना गया। गणेश महोत्सव को भव्य बनाने का लिया गया संकल्प।

विज्ञापन

चितरपुर : चितरपुर स्थित काली मंदिर परिसर में नव युवक संघ गणपति पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. महोत्सव को भव्य बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

पूजा स्थल पर आकर्षक पंडाल निर्माण के साथ लाइटिंग और विशेष सजावट करने का निर्णय लिया गया. गणेश महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से पीयूष चौधरी और हर्ष चौधरी को मुख्य संरक्षक, प्रकाशदीप पटवा, अभिषेक पटवा और मनीष साव को संरक्षक बनाया गया. विवेक साव को अध्यक्ष और ओनिश साव को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

इन्हें मिली जिम्मेदारी

दीपक साव, शंकर साव और कुणाल तिवारी को संगठन मंत्री, शुभम पटवा और भरत साव को उपाध्यक्ष तथा किशोर साव और सचिन ठाकुर को उप सचिव बनाया गया. अनिल दांगी को कोषाध्यक्ष और शिवा साव व सचिन साव को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. कपिल ठाकुर और रंजन ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष तथा विक्की शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया.

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राहुल ठाकुर, दीपक ठाकुर, बजरंगी चौधरी, रवि ठाकुर, सूरज ठाकुर, विपिन ठाकुर, मंजीत ठाकुर, विशाल साव, कन्हैया साव, भानु साव, अमित साव, प्रकाश साव, नंदन चौधरी और बादल चौधरी को शामिल किया गया.

समिति के सदस्यों ने गणेश महोत्सव को भव्य बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola