गिट्टी लदे वाहन के धक्के से बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2024 10:27 PM
धक्के से बच्चे की मौत
गोला. गोला थाना क्षेत्र के जांगी में शुक्रवार को गिट्टी लेकर गांव की ओर जा रहा टर्बो वाहन की चपेट में आने से गांव के महादेव करमाली के पुत्र अनीश करमाली ( वर्ष छह) की मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि महादेव करमाली एवं उसके बेटा अनीश घर लौट रहे थे. इस बीच, गिट्टी लोड कर गांव की ओर जा रहा वाहन (जेएच01एके-1993) की चपेट में अनीश आ गया. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले गये. यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. थाना प्रभारी हरिपद टुडू ने बताया कि वाहन को जब्त कर लिया गया है. वाहन चालक एवं मालिक पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










