भुरकुंडा में श्रीकृष्ण छठियारी पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

भंडारे में प्रसाद वितरण करते विधायक. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा के श्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में छठियारी पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित भव्य भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

भुरकुंडा, रामगढ़ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पटेल नगर स्थित श्रीश्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में गुरुवार को छठियारी पूजन समारोह उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर रहा. मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार पांडेय और उनकी पत्नी सुनैना पांडेय रहे. पुरोहित विजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.

विज्ञापन

पूजन के बाद हवन और आरती हुई. लड्डू गोपाल की विशेष पूजा भी की गयी. महिलाओं ने ढोलक-झाल की थाप पर पारंपरिक सोहर और भजन प्रस्तुत किये. ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की.

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

संध्या में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह बाबला और मनोज राम ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, कर्म और मानव सेवा का संदेश देता है. धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं.

भंडारे में श्रद्धालुओं ने खीर, पूरी और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola