छठ घाट पर गये परिवार के घर में चोरी, एक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

छठ घाट पर गये परिवार के घर में चोरी, एक हिरासत में

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). छठ घाट पर गये गिद्दी के एक परिवार के घर में घुसकर चोरों ने शुक्रवार सुबह सोने-चांदी के गहने की चोरी कर ली. छठ घाट से अचानक राशि कुमारी लोटा लेने घर पहुंची, तो वह घर में घुसे दो चोरों को देखकर चिल्लाने लगी. राशि ने भाग रहे चोरों का पीछा किया. चोरों ने अपने बैग से युवती पर हमला किया. इससे उसके पैर में चोट आयी है. जब्त बैग पुलिस को सौंप दिया गया है. इस संबंध में जितेंद्र कुमार सिंह ने गिद्दी थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने पड़ोस के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, गिद्दी गोल्डेन क्लब निवासी जितेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ सुबह पांच बजे छठ घाट गये थे. जितेंद्र कुमार सिंह की पुत्री राशि कुमारी कुछ देर बाद लोटा लेने के लिए घर पहुंची. इसी दौरान उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और दो चोर घर में घुसकर चोरी कर रहे हैं. यह देखकर वह चिल्लाने लगी. चोरों ने उसके घर से चेन, झुमका व बाली एक-एक जोड़ा, दो सोने की अंगूठी, चांदी का पायल, बैंक का पासबुक, एटीएम, चेकबुक, नकद पांच हजार की चोरी कर ली है. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चोरों के पास एक बैग था. उसमें किताबें व औजार थे. उसी बैग से चोरों ने राशि कुमारी पर हमला किया. इससे वह घायल हो गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola