चैनगड़ा में सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का आक्रोश, 10 सितंबर को धरने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

विरोध जताते ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा के चैनगड़ा वार्ड 18 के लोग जर्जर सड़क से परेशान हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो 10 सितंबर को नगर परिषद में धरना देंगे।

विज्ञापन

चैनगड़ा, रामगढ़ : चैनगड़ा वार्ड नंबर 18 में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि अगले एक-दो दिनों में सड़क निर्माण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो 10 सितंबर को रामगढ़ नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

विज्ञापन

सोमवार को चैनगड़ा के लोगों ने उप स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मुख्य रास्ते की जर्जर स्थिति को लेकर विरोध जताया. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क पिछले करीब 20 दिनों से पूरी तरह टूट चुकी है. जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है. वार्ड प्रतिनिधि, जमादार और जेई को जानकारी देने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी है.

त्योहारों में बढ़ेगी परेशानी

वार्डवासियों ने कहा कि आने वाले दिनों में गणेश पूजा, विश्वकर्मा पूजा, करमा पूजा और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख त्योहार हैं. पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन का मुख्य मार्ग भी यही सड़क है. ऐसे में सड़क की बदहाली से त्योहारों के दौरान लोगों को काफी परेशानी होगी.

सबसे अधिक परेशानी उप स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने वाले मरीजों को हो रही है. लोगों के अनुसार, अस्पताल जाने के लिए यही प्रमुख रास्ता है. सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस और डॉक्टरों की गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है. कई बार मरीजों को पैदल अथवा टांगकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है.

वार्डवासियों ने नगर परिषद से अविलंब सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मांग करने वालों में बिट्टू महतो, राजेश बेदिया, संजय रजवार, इकबाल अंसारी, कृति बेदिया, सोनू इराकी, सागर बेदिया, विक्रम तुरी, सोहराई तुरी, गणेश बेदिया, जेठु महतो, मोबिन अंसारी, विजय केशरी और मुनेश बेदिया शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola