शहीद जगदेव बाबू की 105वीं जयंती पर पतरातू में मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

झारखंड कुशवाहा महासभा जिला रामगढ़ की ओर से सोमवार को पतरातू डैम कटुवा कोचा में शहीद जगदेव बाबू की 105वीं जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

एकजुटता व राजनीतिक चेतना के बिना विकास संभव नहीं है : भुवनेश्वर

आपके शहर में

विज्ञापन

पतरातू. झारखंड कुशवाहा महासभा जिला रामगढ़ की ओर से सोमवार को पतरातू डैम कटुवा कोचा में शहीद जगदेव बाबू की 105वीं जयंती सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, प्रशिक्षण प्रमुख संजय शान, सुनील कुमार महतो, मुकुटधारी महतो, सोहन लाल मेहता, बालेश्वर कुमार व दिलीप कुमार दांगी सहित अन्य अतिथियों ने किया. गौतम बुद्ध, क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले व शहीद जगदेव बाबू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चतुर्भुज कश्यप तथा संचालन योगेश दांगी ने किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि समाज की एकजुटता व राजनीतिक चेतना के बिना विकास संभव नहीं है. सत्ता में भागीदारी जरूरी है. उन्होंने शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बतायी. प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद जगदेव बाबू गरीब, दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यकों के नेता थे. समाज को एकजुट होकर उनके संघर्षों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. मुकुटधारी महतो ने कहा कि जब तक संगठन गांव स्तर पर मजबूत नहीं होगा, तब तक समाज का चौमुखी विकास नहीं होगा. इसके लिए निरंतर संघर्ष की जरूरत है. केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित वक्ताओं ने कहा कि विश्वगुरु तथागत बुद्ध व सामाजिक न्याय के लिए शहादत देने वाले जगदेव बाबू को सदैव याद किया जायेगा. महिलाओं का बढ़ता नेतृत्व क्रांति ज्योति माता सावित्रीबाई फुले की देन है. देश की चौमुखी प्रगति के लिए इन महापुरुषों का स्मरण आवश्यक है. सभा को हरिनाथ महतो, कुशवाहा विजय महतो, कैप्टन यू के सिंह, प्रशिक्षण मेहता सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ दीपचंद राम दांगी सदस्य, रमेश प्रसाद कुशवाहा, अमृत कुमार, मियलेश कुमार, सुबोध कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, दीपक कुमार, राजीव कुमार, संदीप कुमार, श्याम महतो, सुरेंद्र दांगी, प्रदीप कुमार, प्रदीप महतो, घनश्याम महतो, बढ़न राम दांगी, योगेश कुमार दांगी, लक्ष्मण महतो, प्रवीण मेहता, सुबोध दांगी, लखिंद्र कुशवाहा व सत्यनारायण महतो सहित अन्य लोगों का योगदान रहा. वक्ताओं ने बताया कि हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित बोधी बागी मैदान में शहीद रघुवर प्रसाद मेहता व शहीद राजेश बी के नाम से दस दिवसीय शहीद मेला पांच से 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा. आयोजकों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola