पंचायत सहायक संघ की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन

पंचायत सहायक संघ की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन

विज्ञापन

चितरपुर.चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार देर शाम पंचायत सहायक संघ की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जगरनाथ बेदिया शामिल हुए. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पंचायत सहायकों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. इसमें प्रखंड अध्यक्ष सुदीप रंजन, सचिव संजय पटेल एवं कोषाध्यक्ष शंभु कुमार को चुना गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत किया. जिलाध्यक्ष श्री बेदिया ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को जल्द से जल्द कमेटी का विस्तार करने और पंचायत सहायकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए संघ को सशक्त बनाने को कहा. बैठक में देवंती देवी, मिथुन कुमार, सावित्री देवी, चांदनी कुमारी, रीता कुमारी, शबा परवीन, रूबी फातिमा, सरिता देवी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola