SIR और बूथ सत्यापन पर BJP का फोकस, पतरातू मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिले निर्देश

Updated:
विज्ञापन

6 पीटीआर- डी में बैठक में उपस्थित राजू चतुर्वेदी व अन्य | Prabhat Khabar Network

भाजपा पतरातू मंडल की मासिक बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

पतरातू. भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल की मासिक बैठक रविवार को हनुमानगढ़ी पंचायत सचिवालय परिसर में मंडल अध्यक्ष रंजन कुमार भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अवधेश सिंह ने किया. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए. संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी पार्टी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया.

बूथ सत्यापन और एसआईआर पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की गयी. साथ ही बूथ सत्यापन और एसआईआर (मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण) से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया.

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आम लोगों तक भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने तथा संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया.

बैठक में जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी, महेंद्र प्रजापति, वारिश खान, धर्मेंद्र सिंह, सुखदेव प्रसाद, संतोष शर्मा, अश्विनी राय, पंकज सिंह, सुखदेव महतो, रूपा देवी, अमिता सोनी, राहुल कुशवाहा सिंह, रितेश ठाकुर, अमरेश सिंह, मालती देवी, सुरेंद्र करमाली, सरोज कुमार, जयसत्यम पांडेय, विजय ठाकुर, अशोक सिंह, सोनू कुमार, शुभम सोनी, उमेश उरांव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola