भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

मां छिन्नमस्तिके की दरबार पहुंची निशा उपाध्याय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिके की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी गहरी आस्था व्यक्त की. मंदिर पहुंचकर उन्हें अद्भुत शांति का अनुभव हुआ.

विज्ञापन

रजरप्पा. प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय बुधवार को रजरप्पा मंदिर पहुंचीं. उन्होंने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की. पुजारी ब्रजेश पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

विज्ञापन

निशा उपाध्याय ने श्रद्धाभाव के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा की. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया. उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह वर्ष में दो बार मां के दरबार में दर्शन के लिए आती हैं. रजरप्पा पहुंचकर उन्हें शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है.

उन्होंने कहा कि रजरप्पा धाम की महिमा अपरंपार है और सच्चे मन से मांगी गयी मनोकामना मां भगवती अवश्य पूरी करती हैं. मौके पर प्रभाकर उपाध्याय, रवि सिंह, राजीव रंजन, आकाश शर्मा, अनिशा उपाध्याय, पुश सिंह, छोटू बाबू और शिवम बाबू समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola