: प्रतिभा निखारने के लिए मार्गदर्शन जरूरी : निदेशक

Updated:
विज्ञापन

: प्रतिभा निखारने के लिए मार्गदर्शन जरूरी : निदेशक

विज्ञापन

बरकाकाना. अल्फा अकादमी पोचरा में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी. इसके मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक पॉल डेविड मसीह थे. प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चों ने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, न्यू टाउन प्लान, शरीर की संरचना, पानी का संरक्षण व बागवानी पर मॉडल प्रस्तुत किया. निदेशक श्री मसीह ने कहा कि बच्चे प्रतिभा के धनी होते हैं. सही मार्गदर्शन मिलने पर प्रतिभा निखरती है. प्रदर्शनी में एरोन एंड ग्रुप प्रथम, राजीव एंड ग्रुप द्वितीय, सिंटू एंड ग्रुप तृतीय रहे. मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. मौके पर प्राचार्या रजनीगंधा मसीह, सुबोध, भोला, प्रीति, कंचन कांत, ज्योति, फलक, सीमा, काजल, पुष्पा, उषा उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola