ePaper

नानक आया, नानक आया जगतारान आया नारे से गूंजा बरकाकाना क्षेत्र

Updated at : 17 Nov 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
नानक आया, नानक आया जगतारान आया नारे से गूंजा बरकाकाना क्षेत्र

नानक आया, नानक आया जगतारान आया नारे से गूंजा बरकाकाना क्षेत्र

विज्ञापन

बरकाकाना. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा नयानगर बरकाकाना में गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इसकी शुरुआत ग्रंथी गुरजीत सिंह ने सुखमनी साहब का पाठ कर की. इसके बाद रामगढ़ के रागी जत्था सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अजीत सिंह ने शबद कीर्तन कर गुरुनानक देव के संदेशों काे बताया. रागी जत्था ने अव्वल अल्लाह नूर उपाय कुदरत के सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजाया, नानक आया नानक आया जगतारान आया आदि भजन प्रस्तुत किया. अरदास कर सभी की सुख-समृद्धि व उन्नति की कामना की गयी. गुरुद्वारा समिति ने केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक प्रवीण कुमार, ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, जीएस मल्होत्रा, रामगढ़ गुरुद्वारा प्रधान परमदीप सिंह कालरा, गोपाल मांगर, अमरजीत सिंह सैनी, सत्येंद्र सिंह छाबड़ा, गीता देवी, अनुरंजन खलखो, जसवीर कौर, उदय प्रताप नारायण सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया. शबद कीर्तन के बाद लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर गुरुद्वारा प्रधान मनोज मांगर, निर्मल सिंह, जसविंदर सिंह, हैप्पी मांगर, रमेश सिंह, सतपाल बोहरा, हरिरत्तनम साहू, लव कुमार, अरविंद सिंह, अमित कुमार, अमरजीत काैर, कैलाश कौर, हरविंदर कौर, कुंती कुमारी, परमीता कुमारी, शिल्पा मांगर, रानो कौर, सुखविंदर कौर, जसपाल सिंह, गुरमीत कौर, जसविंदर सिंह, जुगनू मांगर, बलबीर सिंह, जसविंदर कौर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola