ePaper

प्रबंधन ग्रामीणों की बात सुनेगा, तभी परियोजना खोलने में होगी मदद

Updated at : 01 Dec 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रबंधन ग्रामीणों की बात सुनेगा, तभी परियोजना खोलने में होगी मदद

प्रबंधन ग्रामीणों की बात सुनेगा, तभी परियोजना खोलने में होगी मदद

विज्ञापन

केदला. सीसीएल की नयी महत्वकांक्षी कोतरे बसंतपुर पचमो परियोजना को लेकर रविवार को बसंतपुर के शिव मंदिर मंडाटांड़ में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता खुशीलाल महतो ने की. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन मनमाने तरीके से परियोजना खोलना चाह रहा है. प्रबंधन ने वन कटाई करने में लगा हुआ है. प्रबंधन ने बसंतपुर के रैयतों से ठीक से बात भी नहीं की है. ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन रैयतों के साथ वार्ता कर रैयती व गैरमजरूआ जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा देने का काम करें. इसके बाद ही परियोजना का काम चालू होगा. ग्रामीणों ने कहा कि बसंतपुर में वाशरी चल रही है, लेकिन ग्रामीण प्रदूषण की मार झेल रहे हैं. प्रदूषण के कारण लोग गंभीर बीमारी से परेशान हैं. प्रबंधन सभी मुद्दों को ग्रामीणों के समक्ष पारदर्शिता से रखेगा, तभी ग्रामीण केबीपी परियोजना खोलने में मदद करेंगे. मौके पर पूर्व मुखिया निर्मल महतो, किशुन महतो, महेंद्र किशोर महतो, रूपलाल महतो, हीरामन महतो, फरहरी महतो, दयाल कुमार, बसंत नारायण महतो, अशोक महतो, छोटन महतो, सन्नी महतो, डेगलाल महतो, बिमल महतो, विशुन करमाली, दिनेश कुमार महतो, फनी महतो, योगेंद्र महतो, चंद्रभूषण रंगीला, भूपलाल महतो, नीतीश कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola