:परिवार के सपोर्ट करने से आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा : अंजलि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

:परिवार के सपोर्ट करने से आगे बढ़ने की मिली प्रेरणा : अंजलि

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू सरैया टोला की अंजलि रानी डब्ल्यूपीसी इंडिया इक्विप्ड नेशनल चैंपियनशिप में डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जीता है. यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से दो फरवरी तक नोएडा में हुई. महेश साहू की पुत्री अंजलि की जीत से पूरे क्षेत्र में हर्ष है. अंजलि के वापस लौटने पर स्थानीय लोगों ने उसे बधाई दी. अंजलि ने यह जीत 90 किलोग्राम के ओपेन आयु वर्ग में अलग-अलग चरण में कुल मिलाकर 350 किलोग्राम भार उठाया. अंजलि ने कहा कि परिवार के लोग हमेशा उनका सपोर्ट करते रहते हैं. इसके कारण उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. अंजलि अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रोशन करना चाहती है. अंजलि को बधाई देनेवालों में जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, गजानंद साव, सरोज प्रसाद, गुलशन कुमार सिंह, गुलाब प्रसाद साहू, सुखदेव प्रसाद साहू, मनोज साहू, वीरेंद्र प्रसाद, महानंद सिंह, नागेंद्र प्रसाद, उदय अग्रवाल, अरविंद गिरि, सूरज कुमार, कन्हाई प्रसाद, संजय गुप्ता, दिगंबर सिंह, विनय कुमार, सुरेश, राजकुमार, मनोज, चंद्रमा ठाकुर, धीरज कुमार, सन्नी कुमार, अरुण यादव शामिल हैं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola