केदला में भुइयां समाज की महापंचायत, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
केदला में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की महापंचायत आयोजित हुई। इसमें शिक्षा और बेरोजगारी दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
केदला, रामगढ़ : अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की ओर से वेंकट हॉल में महापंचायत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष मोहन भुइयां ने की. मुख्य अतिथि के रूप में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां और उपाध्यक्ष नुनूलाल भुइयां मौजूद रहे.
शिक्षा और रोजगार पर हुई चर्चा
महापंचायत में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, बेरोजगारी दूर करने और बच्चियों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने समाज के विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया.
कार्यक्रम में बालेश्वर भुइयां, सुदर्शन भुइयां, पच्चु भुइयां, अनिता देवी, सुंदरलाल भुइयां, कोलेश्वर भुइयां, गंगा राम भुइयां, चंदन भुइयां सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए