खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिकन दुकानों में चलाया जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिकन दुकानों में चलाया जांच अभियान

विज्ञापन

रामगढ़. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को चितरपुर, कोठार क्षेत्र में संचालित मीट व चिकन दुकानों में जांच अभियान चलाया. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे. इस दौरान खाद्य विभाग ने जांच में अधिकांश दुकानों को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से निर्गत अनुज्ञप्ति व निबंधन के बिना संचालित पाया. खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप स्वच्छता व मानकों का अभाव पाया. कई दुकानों में गंदगी पायी गयी. जांच टीम ने नियमों के उल्लंघन के लिए न्यू महतो मटन शॉप चितरपुर, मेहता मीट दुकान, कोठार चौक के तौफीक अंसारी की दुकान पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया. इस दौरान, न्यू महतो मटन शॉप, मेहता मटन दुकान, लालू मटन दुकान, जय मां काली मटन दुकान, अनिल मुर्गा दुकान (चितरपुर), राजेश चिकन शॉप (कोठार), देवानंद मटन शॉप (जेल मोड़, कोठार) की दुकानों में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola