चुटूआ पुल को उड़ाने की थी साजिश

घाटोटांड़ : नक्सलियों द्वारा शनिवार को बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना के तितरमरवा-तिलैया के बीच चुटूआ नदी पर बने पुल को उड़ाने के मंसूबे को सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन ने नाकाम कर दिया. बटालियन के कमांडेंट वीरेंद्र सत्यार्थी को गुप्त सूचना मिला थी कि नक्सलियों द्वारा चुटूआ नदी पर बने पुल को उड़ाने का इरादा […]
घाटोटांड़ : नक्सलियों द्वारा शनिवार को बोकारो जिला के महुआटांड़ थाना के तितरमरवा-तिलैया के बीच चुटूआ नदी पर बने पुल को उड़ाने के मंसूबे को सीआरपीएफ की 26वीं बटालियन ने नाकाम कर दिया.
बटालियन के कमांडेंट वीरेंद्र सत्यार्थी को गुप्त सूचना मिला थी कि नक्सलियों द्वारा चुटूआ नदी पर बने पुल को उड़ाने का इरादा हैं. इसी सूचना पर कमांडेंट ने अपने बटालियन के साथ सर्च अभियान चलाया. इस दौरान तितिरमरवा-तिलैया बस्ती के बीच स्थित चुटूआ नदी पर बने पुल के तलहटी के पास सात डेटोनेटर, सात बारुद का पैकेट व एक कट्टा बरामद किया गया. समाचार लिखे जाने तक सीआरपीएफ का अभियान जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




