शनिदेव मंदिर का वार्षिकोत्सव आज

पतरातू.पतरातू के जयनगर स्थित शनिदेव मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह 29 जून को धूमधाम से मनाया जायेगा. आयोजकों ने समारोह की तैयारी पूरी कर ली है. आयोजक समिति के पुनीत पाठक ने बताया कि इस अवसर पर सुबह आठ बजे से पूजा प्रारंभ होगी. इसके बाद नौ बजे हवन, साढ़े नौ बजे आरती व 10 […]
पतरातू.पतरातू के जयनगर स्थित शनिदेव मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव समारोह 29 जून को धूमधाम से मनाया जायेगा. आयोजकों ने समारोह की तैयारी पूरी कर ली है. आयोजक समिति के पुनीत पाठक ने बताया कि इस अवसर पर सुबह आठ बजे से पूजा प्रारंभ होगी.
इसके बाद नौ बजे हवन, साढ़े नौ बजे आरती व 10 बजे से 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. आरती के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा. उन्होंने लोगों से अखंड कीर्तन व भंडारा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. तैयारी में नरेश पाठक, मनु पाठक, अशोक पाठक, बबलू पाठक, देवानंद कुमार, विनोद पाठक, सुजीत पाठक, शंकर प्रजापति, महेश प्रसाद आदि लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










