पतरातू में ठेकेदार की गोली मार कर हत्या

Updated:
विज्ञापन

पतरातू : बुधवार की रात करीब आठ बजे पतरातू सरैयाटोला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे स्टीम कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ कन्हाई सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हाई सिंह अपने अन्य तीन मित्रों के साथ बोलेरो से घर लौट रहे थे. वह धनबाद में ठेकेदारी करते थे. वहां से वह […]

विज्ञापन

पतरातू : बुधवार की रात करीब आठ बजे पतरातू सरैयाटोला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे स्टीम कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश सिंह उर्फ कन्हाई सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हाई सिंह अपने अन्य तीन मित्रों के साथ बोलेरो से घर लौट रहे थे. वह धनबाद में ठेकेदारी करते थे.

वहां से वह रात आठ बजे रेलवे स्टीम कॉलोनी आवास लौट रहे थे. बाइक पर सवार अपराधियों ने बोलेरो को घेर कर इस घटना को अंजाम दिया. कन्हाई सिंह के शरीर में पांच गोलियां लगी थी. घटना के बाद पतरातू इंस्पेक्टर जीडी मिश्र ने परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola