ग्रामीणों ने शिक्षक को बनाये रखा बंधक

Updated:
विज्ञापन

51,000 रुपये का लगाया जुर्माना रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फिटकोरीया में बीती रात सरस्वती पूजा के दौरान प्रतिमा के समीप सरकारी शिक्षक श्यामनंद कुमार तथा उसके मित्रों द्वारा खान-पान में अव्यावहारिक चीजों के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षक को चार घंटे तक बंधक बना कर रखा. बाद में उसने गलती […]

विज्ञापन

51,000 रुपये का लगाया जुर्माना

रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फिटकोरीया में बीती रात सरस्वती पूजा के दौरान प्रतिमा के समीप सरकारी शिक्षक श्यामनंद कुमार तथा उसके मित्रों द्वारा खान-पान में अव्यावहारिक चीजों के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षक को चार घंटे तक बंधक बना कर रखा.

बाद में उसने गलती स्वीकार की. ग्रामीणों ने उसपर इस गलती के लिए 51,000 रुपये का जुर्माना लगाया. शिक्षक द्वारा भुगतान नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. शिक्षक श्याम सुंदर ने कहा कि जुर्माना अदा नहीं करने पर उन्हें फंसाया गया है. ग्राम प्रधान मंगल पंजियारा, हृदय पंजियारा, धनजन पंजियारा ने शिक्षक को अविलंब हटाये जाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola