28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

गुरुवाणी से गूंजा शहर

गुरु गोविंद सिह के प्रकाशोत्सव पर शुरू हुई प्रभातफेरी 21आर-एच-प्रभातफेरी में शामिल लोग.रामगढ़. सिख पंथ के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार से प्रभातफेरी शुरू हुई. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, झंडा चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुआ. प्रभातफेरी में वाहो-वाहो गोविंद सिंह […]

गुरु गोविंद सिह के प्रकाशोत्सव पर शुरू हुई प्रभातफेरी 21आर-एच-प्रभातफेरी में शामिल लोग.रामगढ़. सिख पंथ के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर रविवार से प्रभातफेरी शुरू हुई. प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर चट्टी बाजार, झंडा चौक, झंडा चौक होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर संपन्न हुआ. प्रभातफेरी में वाहो-वाहो गोविंद सिंह जी-बाजा वाले गुरु गोविंद सिंह जी, दीनदयाल भरोसे तेरे सब परवार चढ़ायो बेड़े समेत अन्य भजनों का गायन सिख धर्मावलंबियों ने किया. प्रभातफेरी का स्वागत हरविंदर पाल सिंह अरोरा व जसमीत सिंह लांबा के प्रतिष्ठान में किया गया. जसमीत सिंह लांबा ने निशान साहिब पर माल्यार्पण कर संगत का स्वागत किया. अवतार सिंह सैनी ने प्रबंध कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया. प्रभात फेरी में गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, सरदार जगजीत सिंह सोनी, अवतार सिंह सोनी, कुलवंत सिंह मारवा, रघुवीर सिंह छाबड़ा, हरजीत सिंह छाबड़ा, रविंद्र सिंह गांधी, तेजिंदर सिंह सोनी, प्रभजोत सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह जस्सल, गुरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र पवार, अनमोल सलूजा, जानू कालरा, अंकित कालरा, रौनक अरोरा, नवनीत सिंह गांधी, जसप्रीत कौर जौली, लवली गांधी, जसमीत कौर सोनी, बलविंदर कौर छाबड़ा, रंजीत कौर पवार, डा मनवीर कौर सोनी आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें