28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

चुनौतियों को स्वीकार करती है आजसू : चंद्रप्रकाश

महिलाओं को संजीवनी कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा फोटो फाइल : 2 चितरपुर ए, बी संबोधित करते प्रत्याशी चंद्रप्रकाशचितरपुर.आजसू पार्टी चुनौतियों से घबराती नहीं है, उसे स्वीकार करती है. उक्त बातें आजसू प्रत्याशी सह विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने छोटकीपोना के दुर्गा मंदिर के समीप महिला समिति से कही. उन्होंने कहा कि महिला समिति के सदस्यों को […]

महिलाओं को संजीवनी कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा फोटो फाइल : 2 चितरपुर ए, बी संबोधित करते प्रत्याशी चंद्रप्रकाशचितरपुर.आजसू पार्टी चुनौतियों से घबराती नहीं है, उसे स्वीकार करती है. उक्त बातें आजसू प्रत्याशी सह विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी ने छोटकीपोना के दुर्गा मंदिर के समीप महिला समिति से कही. उन्होंने कहा कि महिला समिति के सदस्यों को संजीवनी कार्यक्रम से जोड़ा जायेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है. इनके सहयोग से ही समाज, राज्य और देश का विकास होगा. सीपीआइ के लोग आजसू पार्टी में शामिल हुए : सीपीआइ के निर्मल महतो के नेतृत्व में कई लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की. सभी का श्री चौधरी ने स्वागत किया. मौके पर आजसू छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राजीव जायसवाल, मुकेश दांगी, इंतेख्वाब आलम, युगेश महतो, अशोक कुमार बेदिया, अशोक महतो, ओमप्रकाश कुमार, सतीश कुमार, रेखा देवी, रूपवंती देवी, नेहा कुमारी, शेख देवी, बसंती, गायत्री, मीना देवी, ममता, वीणा, साधना, मंजु, मोती करमाली, ए देवी, पारसनाथ महतो, मनोज महतो आदि शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें