23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

…तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : तिवारी महतो

फोटो – 12 घाटो-1 कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लियाघाटोटांड़. मांडू विधान सभा क्षेत्र से भाजपा आजसू के संयुक्त उम्मीदवार कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने को लेकर बुधवार को वेस्ट बोकारो में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में आजसू पार्टी के मांडू विधान सभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो […]

फोटो – 12 घाटो-1 कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लियाघाटोटांड़. मांडू विधान सभा क्षेत्र से भाजपा आजसू के संयुक्त उम्मीदवार कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने को लेकर बुधवार को वेस्ट बोकारो में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बैठक की. बैठक में आजसू पार्टी के मांडू विधान सभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो ने अपने समर्थकों के साथ कुमार महेश सिंह को विजयी बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि अगर कुमार महेश सिंह चुनाव में विजय नहीं होंगे, तो वे ( तिवारी महतो) राजनीति से संन्यास ले लेंगे. मौके पर प्रत्याशी कुमार महेश सिंह ने कहा कि आजसू व भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हो कर चुनाव प्रचार में लग गये हैं. बैठक में मुरारी मोहन तिवारी, निरंजन सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, मदन कुमार महतो, किशुन महतो, हेमलाल महतो, विजय कुमार, संजय साव, छोटू साव, विजय साव, निर्मल महतो, नागेश्वर महतो, पंकज महतो , मनोज साव आदि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता लालचंद महतो ने की. संचालन मदन महतो ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें