भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता रांची गये 20बीएचयू-1-रांची जाते कार्यकर्ता.भुरकुंडा.भाजपा युवा मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को रांची गये. रांची में कार्यकर्ताओं द्वारा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया. रांची रवानगी से पूर्व मोरचा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पहले देश में, फिर महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में मिली भारी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता को अब सिर्फ भाजपा पर भरोसा है. लोगों की उम्मीद को पार्टी टूटने नहीं देगी. पतरातू प्रखंड के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष सन्नी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पूरे झारखंड में भाजपा का परचम लहरायेगा. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता नेतृत्व परिवर्तन का इरादा कर चुकी है. रांची जानेवालों में विस चुनाव प्रभारी डब्ल्यू पांडेय, संजय पांडेय, सत्यम पांडेय, रोशन, विकास, पवन, आदित्य, अजय, संतोष, श्रीकांत सिन्हा, चिकोर बूथ अध्यक्ष सहजनाथ महतो, कार्तिक, अनुज, झमन महतो, मलकू बेदिया, फिरोज खान, सुबोध ठाकुर आदि शामिल थे.
BREAKING NEWS
लोगों को सिर्फ भाजपा पर भरोसा : धर्मेंद्र
भाजयुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता रांची गये 20बीएचयू-1-रांची जाते कार्यकर्ता.भुरकुंडा.भाजपा युवा मोरचा के सैकड़ों कार्यकर्ता सोमवार को रांची गये. रांची में कार्यकर्ताओं द्वारा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया. रांची रवानगी से पूर्व मोरचा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पहले देश में, फिर महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव में मिली […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement