गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि हरियाणा विस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है. देश के लोगों को भाजपा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है. झारखंड में भी भाजपा स्थायी सरकार बनायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी. उधर हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में डाड़ी व मांडू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी व अमित साह को बधाई दी है. खुशी व्यक्त करने वालों में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष हुकुम नाथ महतो, सतीश सिंह, डॉ रामकिशोर पाठक, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, तोकेश सिंह, जतरू बैठा, मुंशी महतो, गुलचंद महतो, उत्तम वर्मा, निक्कू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, संतराज पाल आदि शामिल है.
BREAKING NEWS
झारखंड में भाजपा 50 से अधिक सीट मिलेगी: महेश
गिद्दी(हजारीबाग). भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार महेश सिंह ने कहा कि हरियाणा विस चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश मिला है, जबकि महाराष्ट्र में भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. इस पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है. देश के लोगों […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement